Friday 21 February 2014

प्राचीन भारतीय परम्पराएँ शुद्ध वैज्ञानिक हैं

यह बिलकुल सही है कि आजकल लोग प्राचीन भारतीय परम्पराओं का इसलिए मखौल उड़ाते हैं क्योंकि उनके आधुनिक विज्ञान के अध्यन में उनको शामिल नहीं किया गया है। आधुनिक विज्ञान पश्चिम से परावर्तित होकर आया है जबकि प्राचीन विज्ञान भारत से अरब होता हुआ पश्चिम पहुंचा था। खुद को श्रेष्ठ बताने हेतु पश्चिम के वैज्ञानिकों ने भारतीय वैज्ञानिक परम्पराओं को 'अवैज्ञानिक' घोषित कर दिया था और हमारे लोगों ने उसको ब्रह्म-वाक्य मान कर सिरोधार्य कर लिया था।लेकिन निम्नाकित स्कैन कापियों से सिद्ध होता है कि आज भी हमारी अपनी प्राचीन मान्यताएँ ही शुद्ध वैज्ञानिक हैं न कि आधुनिक वैज्ञानिक मान्यताएँ जैसा कि अब खुद आधुनिक वैज्ञानिक भी स्वीकारने लगे हैं। 

हमारे देश में प्राचीन कालीन नियम यह था कि सुबह का भोजन अधिकतम दिन के 12 बजे तक और रात्रि का भोजन सूर्यास्त से पहले कर लिया जाये और सूर्यास्त के बाद पानी न पिया जाये । इसके पीछे विज्ञान का यह नियम था कि शरीर का अग्नि तत्व सूर्य के प्रकाश में खाये  गए भोजन को पचा कर आवश्यक ऊर्जा संचय कर सके। रात्रि काल में चंद्रमा के प्रकाश में शरीर का जल तत्व प्रभावी रहता है अतः अतिरिक्त पानी पीने की आवश्यकता नहीं है।इसी प्रकार अन्य जीवनोपयोगी नियम निर्धारित थे और लोग उनका पालन कर सुखी थे। किन्तु जबसे इन नियमों की अवहेलना हुई देश और देशवासियों का पतन आरंभ हो गया और अंततः देश गुलाम हो गया। गुलामी में अपना अर्वाचीन सब कुछ ठुकरा दिया गया-भुला दिया गया जिसका नतीजा आज की वीभत्स समस्याएँ हैं।  

और  आधुनिक दक़ियानूसी वैज्ञानिकों ने इस प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक सत्यता को अवैज्ञानिक कह कर नकार दिया नतीजतन अब लोग सुबह का भोजन शाम के तीन-चार बजे तथा रात्री भोजन 10-11 बजे करते है और तमाम बीमारियों का शिकार होकर डॉ व अस्पताल के चक्कर काट-काट कर खुद को 'आधुनिक' व 'प्रगतिशील' होने का स्वांग रचते हैं। इस स्वांग को 'ढोंग' और अवैज्ञानिक -अंधविश्वास अब अत्याधुनिक खोजें ही सिद्ध कर रही हैं।

 अतः आज समय की मांग है कि इस धरती के हम सब प्राणी महर्षि स्वामी दयानंद 'सरस्वती' के इस आव्हान कि 'फिर से वेदों की ओर चलो' का अनुपालन करें तथा 'सर्वे भवन्तु सुखिना : ........ सर्वे भवन्तु निरामया : ' रहें। 




No comments:

Post a Comment