Friday 17 July 2015

चेहरे की रंगत में निखार लाना चाहते हैं तो अपने खाने पर ध्यान दीजिए

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं
अपनी चेहरे की रंगत में निखार लाना चाहते हैं तो दुनिया भर की क्रीमफेस पैक या स्क्रब लगाना छोड़कर 
अपने खाने पर ध्यान दीजिए। जी हांरंगत निखारने के लिए सही आहार जरूरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिनके सेवनसे चेहरे की रंगत निखर जाती है।

ये हैं 5 आसान से उपाय :

1. कीवी
कीवी में विटामिन बी 12, आयरनफाइबर के साथ ही भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसे रोजाना खाने से चेहरे की रंगत बदलने लगती है। स्किनहेल्दी हो जाती है। यदि चेहरे पर दाग हैं तो उस पर ताजी कीवी पीस कर लगा लेने से दाग साफ हो जाते हैं।

2. चुकंदर
चुकंदर में विटामिन्स, सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। रूप निखरने लगता है। स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए चुकंदर का रस रोज पीना चाहिए और इसका फेस पैक लगाना चाहिए।

3. ग्रीन टी
ग्रीन टी केमेलिया साइनेन्सिस नामक पौधों से बनाई जाती है। इसे कम किण्वन से तैयार किया जाता है। इसीलिए यह चाय शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है।इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह सनबर्न को ठीक कर त्वचा से दाग-धब्बों को हटा कर उसे कोमल और स्वस्थ बनाती है।

4. गाजर
गाजर का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन विटामिन बीसीकैल्शियम  पैक्टीन फाइबर होता हैयह कॉलेस्ट्रोल का लेवल बढऩे नहीं देते हैं। गाजरमें विटामिन सी और कैरोटीन होता है जो कि त्वचा और बालों के लिए बेस्ट है। सुंदर चेहरा पाने के लिए गाजर का जूस रोज पिएं।

5. हरी पत्तेदार
हरी पत्तेदार सब्जी में विटामिनपोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं। अधिक हरी पत्तेदार खाने से चेहरे में निखार आता है।
साभार :

No comments:

Post a Comment