Showing posts with label ज़ीरा. Show all posts
Showing posts with label ज़ीरा. Show all posts

Monday 2 November 2015

बवासीर में राहत दिलाए जीरे का इस्तेमाल

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं
**


क्या आप बवासीर यानी पाइल्स से परेशान हैं? इस समस्या में आराम पाने के लिए ट्राई करें जीरा! जीरे में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, सोडियम, पोटैशियम, थायमीन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन सी और ए जैसे मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं। जीरा एक ऐसा मसाला है जो आपके पूरे शरीर को फायदा पहुंचाता है।
जीरे में फाइबर और कार्मेटिव (carmative) तत्व मौजूद होते हैं जिससे कि पाचन क्रिया बेहतर होती है और मल (स्टूल) नर्म हो जाता है। इसके अलावा, ये खाने के पाचन तंत्र में ले जाने में पेट की मदद करता है और अगर आपको इंफेक्शन हो तो उन्हें दूर करता है।
बवासीर में इस्तेमाल का तरीका
थोड़े से जीरे को भून लें और फिर उसका पाउडर बनाएं। इस पाउडर को गर्म पानी में मिलाएं और हर रात सोने से पहले पियें। तीन से चार दिन में आपको पाइल्स की समस्या में आराम महसूस होगा।
 http://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions-articles-in-hindi-try-jeera-for-piles-problem-in-hindi-h915/





Monday 20 October 2014

खान-पान और स्वास्थ्य का खजाना


हमारे खान-पान में ऐसी कई चीजें शामिल हैं, जिनमें खूबसूरती और स्वास्थ्य का खजाना छिपा होता है। दही भी एक ऐसा ही खजाना है, जिसका उपयोग हर तरह से फायदेमंद है। आइए जानें दही के गुण-



दही के रोजाना सेवन से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है। गर्मी के मौसम में दही की छाछ या लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। इसे पीकर बाहर निकले तो लू से भी बचाव होता है। दही पाचन क्षमता बढ़ाता है। दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इसे रोजाना खाने से पेट की कई बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं। दही का रोजाना सेवन सर्दी और साँस की नली में होने वाले इंफेक्शन से बचाता है। अल्सर जैसी बीमारी में दही के सेवन से विशेष लाभ मिलता है। मुँह में छाले होने पर दही के कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते हैं।  http://hindi.webdunia.com/home-remedies/